एक्टर Arsalan Goni ने रियलिटी शो ‘Alliance’ में अपने सफर को लेकर IANS से खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शो में जाने से पहले उन्होंने कोई खास गेम प्लान नहीं बनाया था। वह हर परिस्थिति के हिसाब से आगे बढ़ते गए और शुरुआत में शो का खूब आनंद लिया। Arsalan ने अपनी गेम की सबसे बड़ी कमजोरी बताते हुए कहा कि वह “ज्यादा शातिर नहीं थे।” वहीं, अपने व्यवहार को लेकर होने वाली आलोचनाओं पर उन्होंने असहमति जताई। अर्सलान ने साफ किया कि वो कभी बेवजह आक्रामक नहीं हुए। इतना ही नहीं अर्सलान ने विन्नी माथुर से हुए टकराव पर चुप्पी तोड़ी और अली गोनी की एंट्री के बाद अपनी गेम में आए बदलाव पर भी चर्चा की। इसके उलट अर्सलान ने लेडी लव सुजैन खान के सपोर्ट को स्पेशल बताया और अपना दिल का हाल बयां किया।
#ArsalanGoni #Alliance #RealityShow #IANS #GamePlan #NoStrategy #Weakness #Criticism #VinnyMathur #Conflict #AliKohli #GameChange #SussanneKhan #LadyLove #Support #Television #Entertainment #TVShow #Contestant #Celebrity