गुजरात के मोरबी जिले के वीरपर्दा गांव में एक कुएं का पानी लगातार पांच दिनों तक बहता रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने इसे संभावित भूकंप का संकेत मान लिया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और जियोलॉजी टीम ने मौके पर जांच की। जिला कलेक्टर स्वप्निल खरे ने स्पष्ट किया कि घटना के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं और इसका किसी संभावित भूकंप से कोई संबंध नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की।