दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका अपनी परमाणु रणनीति में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन और रूस से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अब सिर्फ बड़े परमाणु हथियारों पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर छोटे यानी टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल का विकल्प भी अपनाएगा। अगर ऐसा होता है, तो यह अमेरिकी परमाणु नीति में कई दशकों का सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा।