रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव अब और बढ़ सकता है। अमेरिका ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी तेज हो गई है, अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई से जुड़े एक नए बिल को भारी बहुमत से पास कर दिया है।
भारत के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा और सस्ते रूसी तेल की जरूरत को बनाए रखते हुए अमेरिका के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को भी संतुलित करे।