पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ रहे तनाव और लाल सागर के संकट के बीच पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का में एक ऐतिहासिक 'संयुक्त रक्षा समझौते' (Mecca Joint Defense Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस नए समझौते का सबसे अहम पहलू यह है कि इन तीन देशों में से किसी एक पर भी हुआ हमला, सभी तीनों देशों पर हमला माना जाएगा.
मक्का में आयोजित संयुक्त रक्षा शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस अहम करार पर मुहर लगाई. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब खाड़ी देश अपनी क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.