Surprise Me!

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ गया पानी दिल्ली यमुना पहुंचा, ओखला बैराज के खोले गए 12 गेट, NDRF की टीम तैनात

2026-08-08 146 Dailymotion

नई दिल्ली: हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बारिश के बाद अब दिल्ली एनसीआर में भी मूसलाधार बारिश हो रही है, जहां इस बारिश की वजह से राजधानी दिल्ली में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है तो वहीं दिल्ली का यमुना भी अपने उफान पर है और ओखला बैराज पर यमुना का पैमाना 202 मीटर से महज कुछ नीचे रह गया है. ऐसे में दिल्ली के लोगों पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लगातार यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. यमुना घाट पर गोताखोर विकास पासवान बताते हैं कि पहले ही यमुना में 25 फीट पानी बढ़ गया था लेकिन जो दिल्ली में अब बारिश हो रही है और हथिनी कुंड बैराज से जो पानी छोड़ा जा रहा है, इसके वजह से अब ओखला बैराज का 12 गेट पूर्ण रूप से खोल दिया गया है, जिसके वजह से यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो यमुना का निकला घाट दिखाई देता था, जहां लोग पूजा पाठ करते थे अब वह घाट डूब चुका है. अगर इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो यमुना खतरे के निशान पर आ जाएगी और यमुना किनारे रहने वाले लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगेगा.