बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। अवामी लीग के पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने दावा किया कि शेख हसीना की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लोगों में उम्मीद जगी है और जनता अवामी लीग की वापसी चाहती है। उन्होंने मौजूदा हालात पर सवाल उठाते हुए ऊर्जा, कानून-व्यवस्था और आर्थिक संकट का जिक्र किया। भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी मोहिबुल हसन ने कहा कि बांग्लादेश की आर्थिक स्थिरता के लिए भारत के साथ अच्छे द्विपक्षीय और व्यापारिक रिश्ते बेहद जरूरी हैं।
#SheikhHasina #SheikhHasinaNews #Bangladesh #BangladeshPolitics #AwamiLeague #MohibulHassan #BangladeshCrisis #BangladeshIndiaRelations #IndiaBangladesh #BangladeshEconomy #MuhammadYunus #PoliticalCrisis #SouthAsia #BreakingNews #LatestNews