कर्नाटक में चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए चलाए जा रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) अभियान में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. राज्य के कुल 5.54 करोड़ मतदाताओं में से करीब 1 करोड़ 9 लाख (19.81%) वोटर्स ASDDO (Absent, Shifted, Duplicate, Dead, Other) कैटेगरी में पाए गए हैं। सबसे हैरान करने वाले आंकड़े बेंगलुरु अर्बन से हैं, जहां 44% से ज्यादा नाम इस लिस्ट में हैं.
चुनाव आयोग ने BLOs के इस अभियान की तारीख 17 अगस्त तक बढ़ा दी है, जबकि 24 अगस्त को ड्राफ्ट और 27 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. वोटर लिस्ट में इतने बड़े बदलाव को लेकर बीजेपी-जेडीएस और कांग्रेस के बीच भारी सियासी घमासान शुरू हो गया है.