Surprise Me!

ईरानी न्यूज एजेंसी ने जारी किया सुप्रीम लीडर मोजतबा का वीडियो, इजराइली मीडिया ने स्वास्थ्य खराब होने का किया था दावा

2026-08-09 3 Dailymotion

ईरानी न्यूज एजेंसी ने एक बगैर तारीख वाला वीडियो जारी किया है, जिसमें ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अच्छे स्वास्थ्य में दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो तब जारी किया गया जब कुछ दिनों पहले इजराइली मीडिया ने दावा किया गया था ईरान के सर्वोच्च नेता की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. शुक्रवार को इजराइली मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि खामेनेई बेहद गंभीर हालत में हैं. ईरानी प्रशासन के सूत्रों से हवाले से इजरायली मीडिया ने दावा किया कि ईरान के नेतृत्व के भीतर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं फैल रही हैं. द जेरूसलम पोस्ट के हवाले से एक सूत्र ने दावा किया था कि अगर हम जल्द ही उनकी शहादत की खबर सुनेंगे तो हमें आश्चर्य नहीं होगा. 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायल सैन्य हमलों में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के तुरंत बाद खामेनेई ने सर्वोच्च नेता का पद ग्रहण किया. पद संभालने के बाद से उन्होंने कोई सार्वजनिक उपस्थिति नहीं की है.