कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार " /> कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार "/>
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देर सवेर बीजेपी नेता को इसका जवाब देना होगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा- शनिवार को प्रयागराज में उनके "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने उनसे कहा कि उसके पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है. छात्र ने कई साल तक तैयारी की, इसके लिए परिवार ने ज़मीन बेची और माता-पिता ने क़र्ज़ लिया, लेकिन इसके बावजूद उसे कुछ हासिल नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि यह छात्र की हार नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की हार है, जिसने उसकी मेहनत का उचित परिणाम नहीं दिया.