झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन खत्म नहीं होता दिख रहा। रविवार को छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई। सरकार ने दावा किया है कि छात्रों की करीब 98% मांगें मान ली गई है, लेकिन छात्रों के मुताबिक, JPSC-PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार ने सहमति जता दी है। JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने को लेकर सहमति नहीं बनी है। सरकार कह रही है कि मामले की जांच रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कराई जाएगी। सरकार का कहना है कि CGL परीक्षा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश पर हुई थी। इसलिए इसे रद्द करने का अधिकार सरकार के पास नहीं है। सरकार सिर्फ जांच करवा सकती है, इसलिए छात्रों का कहना है कि, JSSC-CGL की परीक्षा रद्द न होने के चलते छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा। अब ये छात्र शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव की तैयारी है, जोकि सोमवार को होगा।
#JharkhandStudentProtest, #JPSCJSSCExamRow, #JharkhandNews, #RanchiStudentMovement, #GovernmentTalks, #JPSCScam, #JSSCProtest, #JharkhandExamControversy