क्या भारत की तरक्की पर्यावरण की कीमत पर हो रही है? हाल ही में जारी Environmental Performance Index (EPI) 2026 की रिपोर्ट ने भारत के दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. 177 देशों की इस प्रतिष्ठित लिस्ट में भारत 176वें स्थान पर खिसक गया है, जिसका कुल स्कोर महज 22.46 है.
रिपोर्ट के मुताबिक, देश की हवा तेजी से जहरीली हो रही है. वायु गुणवत्ता के मामले में भारत 175वें नंबर पर है। इसके अलावा कचरा प्रबंधन पानी की गुणवत्ता और जैव विविधता में भी भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. हालांकि, कृषि उत्पादकता में भारत नंबर-1 पर है, लेकिन इसके पर्यावरणीय नुकसान भी सामने आ रहे हैं. वहीं, इस लिस्ट में एस्टोनिया टॉप पर है.