अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के विरोध में देशभर से 100 से ज्यादा संत-महंत और महामंडलेश्वरों ने सोमवार को बाराखंबा रोड स्थित नेपाली दूतावास के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपने को इकट्ठे हुए . प्रदर्शन में ज्ञापन देने के लिए शामिल इंद्रप्रस्थ पीठ के संत जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि ट्रस्ट में शामिल वे लोग जो भी मामले में संलिप्त हैं उनपर कार्रवाई कर जेल भेजा जाना चाहिए. इस कृत्य के चलते संतों को हेय दृष्टि से देखा जा रहा है. इससे सनातन धर्म को नुकसान हो रहा है. इसलिए किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए, न ही किसी को भी बचाया जाना चाहिए.