केंद्र की मोदी सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया है. 1993 बैच के IRS अधिकारी राहुल नवीन का मौजूदा कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा था. जिसे अब बढ़ाकर 13 अगस्त 2027 या उनकी रिटायरमेंट (31 जुलाई 2027) तक कर दिया गया है.
अपने सफल कार्यकाल के दौरान उन्होंने I-PAC, रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप और ऑनलाइन मनी गेमिंग कंपनियों जैसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच को लीड किया है. इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्था FATF के साथ भारत के अहम काम की जिम्मेदारी भी संभाली और PMLA के तहत पीड़ितों को उनकी संपत्ति वापस दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. ED चीफ के एक्सटेंशन और उनके दमदार ट्रैक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.