पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है।