Surprise Me!

रांची में आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्रनाथ महतो ने सरकार और पुलिस को बताया कायर

2026-08-10 3 Dailymotion

रांची में विधानसभा का घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है, जिसके बाद छात्रों ने पुलिस चप्पल, जूते और खाली बोतलें फेंकी, जिससे जगन्नाथपुर मंदिर के पास की सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. घटना में एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव का ऐलान कर रखा था. छात्रों की तैयारी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी. तय कार्यक्रम के मुताबिक बड़ी संख्या में छात्र पुरानी विधानसभा बिल्डिंग से नई विधानसभा बिल्डिंग की ओर बढ़ने लगे. जगन्नापुर पहुंचे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया, जिसके बाद छात्रों और पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई. पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, तो छात्र नारेबाजी करने लगे. छात्रों ने बैरिकेड को तोड़ दिया. शहीद मैदान के पास भी छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी. फिर छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछार शुरू की और आंसू गैस के गोले छोड़े. इसी बीच बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा जा रहे छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज कर दिया. इसके लिए छात्रों ने सरकार और पुलिस को करार तक करार दिया.