Surprise Me!

असम-अरुणाचल बॉर्डर पर तनावपूर्ण हालात, गोलीबारी में असम के 8 लोग घायल

2026-08-10 2 Dailymotion

असम के धेमाजी जिले में गोगामुख के पास असम-अरुणाचल बॉर्डर इलाके में सोमवार को कुछ उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर स्थित मिंगमंग बस्ती में हुई. सूत्रों से पता चला है कि गांववालों के बीच झगड़े में असम के करीब 18 लोग घायल हुए हैं. आरोप है कि अरुणाचल के बदमाशों ने असम की तरफ जमीन पर कब्जा कर लिया था और जब उनका सामना किया गया तो वे गुस्सा हो गए और असम के निवासियों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की. ईटीवी भारत से बात करते हुए घायलों में से एक ने आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश के पुलिसवालों ने आम लोगों की ड्रेस पहनकर उन पर गोलियां चलाईं, हमले का मकसद असम की तरफ के लोगों को डराना था.