रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड़ झारखंड विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल और लाठीचार्ज भी किया, लेकिन छात्रों को रोकने में नाकाम रही।वहीं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है, यह एक जन आंदोलन बन गया है।
#Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JPSC #JSSC #JharkhandAssembly