Surprise Me!

दिल्ली के कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को बताया ‘झूठा’ और ‘मनगढ़ंत’, पूर्व सांसद बोले- ’42 लोगों ने रची साजिश’

2026-08-10 20 Dailymotion

बीजेपी के पूर्व सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज अवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से बरी करते हुए इन्हें झूठा और मनगढ़ंत बताया है। कोर्ट ने कहा कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित लगते हैं। अदालत ने घटनाओं के बाद शिकायतकर्ताओं के व्यवहार को देखते हुए उनके आरोपों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद बृजभूषण ने कहा कि ये केस का समय खींचना चाहते हैं इसलिए हाईकोर्ट जा सकते हैं।