पटना, बिहार: रांची के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में भी युवाओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है। झारखंड में जेपीएससी के बाद बिहार में बीपीएससी के अभ्यर्थियों ने सहायक अभियंता यानि एई की परीक्षा के नतीजे घोषित न किए जाने को लेकर आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को सैकड़ों अभ्यर्थी आयोग के दफ्तर पहुंचे, अभ्यर्थियों का कहना है कि जुलाई 2025 में परीक्षा हुई थी एक साल बाद भी उसके नतीजे जारी नहीं किए गए हैं। रिजल्ट पर स्टे नहीं होने के बावजूद उसे जारी नहीं किया गया।