कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के थ्री-स्टार और फाइव-स्टार होटलों में लोगों की सेहत के साथ हो रहे बड़े खिलवाड़ का भंडाफोड़ हुआ है. 'बेंगलुरु फूड सेफ्टी ड्राइव' की चेकिंग में शहर के बड़े होटलों से भारी मात्रा में सड़ा हुआ मीट, फंगस लगा खाना और 10 दिन पुराना एक्सपायर्ड दूध-दही बरामद किया गया है. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए 132 किलो खराब खाने का सामान जब्त या नष्ट किया है.
अधिकारियों को यूबी सिटी के 16वें फ्लोर पर स्थित 'स्काई लाउंज' के गंदे किचन से 45 किलो सड़ा चिकन और बीफ मिला, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया है. इसके अलावा रॉयल चेन होटल, मद्रास किचन और टेस्कॉन होटल में भी खराब खाना बरामद हुआ है.