साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भयानक भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस विनाशकारी भूकंप में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 570 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सबसे ज्यादा तबाही परेरा शहर में देखने को मिली है. जहां अकेले 60 लोगों की जान गई है। खतरे को देखते हुए 5 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और 7 एयरपोर्ट्स पर काम रोक दिया गया है.
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चोको इलाके में था. आपको बता दें कि कोलंबिया 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से अक्सर ऐसे शक्तिशाली भूकंप आते हैं.