जापान में भारी तबाही मचाने के बाद अब 'डॉल्फिन' तूफान ने चीन में कुदरत का कहर बरपाया है. 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी तटीय इलाकों में टकराए इस भयानक तूफान का सबसे ज्यादा असर शंघाई में देखने को मिला है, जहां बारिश ने पिछले 150 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
तूफान के खतरे को देखते हुए चीनी प्रशासन ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था. खराब मौसम के कारण शंघाई के एयरपोर्ट्स पर 940 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं और लोकल परिवहन ठप हो गया है. उधर, राजधानी बीजिंग में भी भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है.