Surprise Me!

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी! 6 महीने से आ रहे थे खत, जांच में जुटी पुलिस

2026-08-11 3 Dailymotion

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अध्यक्ष के ऑफिस में एक धमकी भरा खत खोला गया, जिसमें गांगुली परिवार और उनके स्टाफ को खत्म करने की बात कही गई है.

हैरान करने वाली बात यह है कि परिवार को पिछले करीब 6 महीने से ऐसे खत आ रहे थे. जिन्हें शुरुआत में फैंस का सामान्य संदेश समझकर नजरअंदाज किया गया. भाषा बेहद आक्रामक होने के बाद, परिवार और उनके पीए ने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस अब बेलघरिया के रहने वाले अरुण कुमार नाम के संदिग्ध की तलाश कर रही है, जिसके नाम से ये खत भेजे गए थे. फिलहाल गांगुली को Y-कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है. इस पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.