Surprise Me!

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां टोक्यो से भारत लाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस

2026-08-11 4 Dailymotion

सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्रबोस की अस्थियां जापान से वापस लाने को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. इसे लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनिता बोस ने सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर की. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां जापान की राजधानी टोक्यो के रेंकोजी मंदिर से सुरक्षित हैं. इसी साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भांजी के बेटे यानी उनके पोते आशीष रे की उस याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था, जिसमें नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग की गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर बोस के वारिस चाहते हैं कि अस्थियां देश में लाई जाएं तो उन्हें आगे आना होगा.