Surprise Me!

रांची में ABVP ने खोला मोर्चा, लाठीचार्ज के विरोध में फिर सड़क पर छात्र

2026-08-11 17 Dailymotion

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज एक बार फिर प्रदर्शन तेज हो गया. पुरानी विधानसभा के पास ABVP कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए नई विधानसभा की ओर कूच किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद धक्का-मुक्की और हिरासत की स्थिति बनी. कुछ छात्रों के बेहोश होने और घायल होने की तस्वीरें भी सामने आईं. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बल प्रयोग और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं.