Surprise Me!

स्वतंत्रता दिवस से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और गांधी नगर में एंटी-टेरर मॉक ड्रिल आयोजित

2026-08-11 10 Dailymotion

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को परखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस, एनएसजी (NSG) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बड़े स्तर पर एंटी-टेरर मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और गांधी नगर जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ, फायरिंग और बम मिलने जैसी काल्पनिक परिस्थितियां तैयार करके सुरक्षा बलों के रिस्पांस टाइम और तैयारियों को जांचा गया है. एडिशनल डीसीपी सिकंदर सिंह के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह से पहले राजधानी के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में इस तरह की सुरक्षा कवायदें आगे भी जारी रहेंगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से सख्ती से निपटा जा सके.