यूपी के इटावा में एग्रो मार्ट की आड़ में किसानों और व्यापारियों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ये ठग सस्ते दामों पर अनाज और बीज उपलब्ध कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करते थे। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में इस मामले का खुलासा किया।
#EtawahNews, #AgroMartScam, #FraudGangArrested, #CyberCellEtawah, #FarmersCheating, #TraderFraud, #BrijeshKumarSrivastava, #CrimeNews