Surprise Me!

अभी भी पानी में डूबा है असम, अब तक 101 लोगों की मौत, बाढ़ से जूझ रहे हैं सवा लाख से ज्यादा लोग

2026-08-11 10 Dailymotion

असम अभी भी बाढ़ के पानी में डूबा है.अमगूरी में एक व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 101 हो गई है.सवा लाख से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं. अभी 458 गांव पानी में डूबे हुए हैं. 11 हजार 287 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. कई ज़िलों में तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा हैं. गोलाघाट और नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी और श्रीभूमि में कुशियारा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बाढ़ ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गांवों और रिहायशी इलाकों को प्रभावित किया है. नदियों के किनारे बसे इलाके ज़्यादा खतरे में हैं.जलस्तर बढ़ रहा हैऔर बाढ़ का पानी आस-पास की बस्तियों में पहुंच रहा है.असम में बाढ़ की स्थिति पर सरकार और प्रशासन लगातार नज़र बनाए हुए हैं.राहत और बचाव काम में जुटा हुआ है.