सावन के महीने में शुरू हुई कांवड़ यात्रा शिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ ही संपन्न हो गई। इस बार कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या के लिहाज से नया रिकॉर्ड बना है। सावन की शुरुआत से लेकर कांवड़ मेले के समापन तक करीब 4 करोड़ 80 लाख कांवड़िए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने हरकी पैड़ी समेत अलग अलग गंगा घाटों पर स्नान कर गंगाजल भरा और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।