Surprise Me!

भारी बारिश, जलभराव और भयंकर जाम, दिल्ली, मुंबई और जयपुर...हाल बेहाल...

2026-08-12 16 Dailymotion

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने सभी को हैरान कर दिया है। पहले जोरदार बारिश और उसके बाद उमस। लोगों का हाल बुरा है। दिल्ली में आलम ये है कि सिर्फ 11 दिन की बारिश पूरे अगस्त की औसत बारिश के आंकड़े तक पहुंचने जा रहा है, बारिश है तो जाम भी लाजमी है। बारिश की वजह से घंटों के लिए सड़कें जाम हैं। हालत पस्त है। दिल्ली तो दिल्ली मायानगरी मुंबई का हाल तो और बुरा है। महाराष्ट्र के कई शहरों में बारिश ने लोगों को घंटों जाम में फंसे रहने पर मजबूर कर दिया। एक तो जाम और ऊपर से जलभराव। महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी जलभराव हो गया। फंसी गाड़ियों से लोगों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता था। वहीं राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


#Indiamonsoonforecast, #Heavyrainalert, #UttarPradeshfloods, #MadhyaPradeshrain, #Rajasthanweather, #DelhiNCRrain, #Maharashtrayellowalert, #Gujaratrainforecast, #IMDweatherwarning, #AugustrainIndia