स्टूडेंट प्रोटेस्ट और बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर शुरू हुई बहस अब कंगना रनौत और नसीरुद्दीन शाह के बीच जुबानी जंग में बदल गई है। नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान पर अभिनेता पीयूष मिश्रा ने सवाल उठाए, जिसके बाद बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर तीखा तंज कसा।
कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कहते हुए कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह जैसी लोमड़ी बनने के बजाय 'कुत्ता' बनना पसंद करेंगी।