Surprise Me!

'संघर्ष उनके, जीत गणराज्य की', पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन; मां को याद कर भावुक हुए PM मोदी

2026-08-12 2 Dailymotion

नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा 'Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles' का विमोचन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कोविंद के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए युवाओं से इस किताब को पढ़ने की खास अपील की.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कई अनसुने और भावुक प्रसंग साझा किए. उन्होंने बताया कि कैसे राष्ट्रपति भवन में कोविंद प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें कार तक छोड़ने आते थे और कैसे राष्ट्रपति बनने के बाद अपने गांव परौंख लौटकर उन्होंने शिक्षकों के पैर छुए थे. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी अपनी मां को याद कर भावुक हो गए और उन्होंने रामनाथ कोविंद के बचपन के उस दर्दनाक अध्याय का भी जिक्र किया. जब आग लगने से उनकी मां का निधन हो गया था. पीएम मोदी के इस भावुक संबोधन और पूर्व राष्ट्रपति के जीवन संघर्ष की पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.