झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय यानी BHU तक पहुंच गई है। झारखंड के आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में BHU छात्रों ने एक दिवसीय उपवास रखा और सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। BHU छात्रों ने कथित परीक्षा धांधली की जांच, परीक्षा से जुड़े विवादों के समाधान और संबंधित परीक्षाओं को रद्द करने समेत छात्रों की मांगों पर संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।
भूख हड़ताल पर बैठे अभय सिंह ने चेतावनी दी कि अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो दिल्ली के जंतर-मंतर से भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।