राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का कहना है कि भगवान राम में आस्था सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि बाहर भी है, ये राज्य का नहीं, बल्कि देश का मुद्दा है। वहीं सपा सांसद डिंपल यादव का कहना है कि चढ़ावे का पैसा ट्रेनों में बोरियों में भरकर गया था, तो हम चाहते हैं कि सरकार इस पर सफाई दे। वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा की चोरी वही कर सकता है जो श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का विरोधी हो, चढ़ावा चोरी मामले में जांच हो रही है और मुझे तो इसमें अखिलेश यादव और राहुल गांधी की साजिश और चाल नजर आ रही है।
#RamMandir
#RamMandirChadhawa
#PriyankaGandhi
#KeshavPrasadMaurya
#AkhileshYadav
#RahulGandhi