Noida के सरकारी स्कूलों का Reality Check शुरू किया है। इस Ground Report की पहली कड़ी में हम पहुंचे गढ़ी चौखंडी प्राथमिक विद्यालय, Noida।
सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल पहुंचने पर वहां बच्चे मौजूद थे, जबकि स्कूल प्रशासन के अनुसार स्कूल का समय 8 बजे से है। इसके बाद हमने स्कूल की classrooms, बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाएं, toilet, handwash, uniform, books, Mid-Day Meal और classroom में चल रही पढ़ाई को ground पर जाकर देखा।
इस Ground Report में हमने सिर्फ कमियां दिखाने की कोशिश नहीं की, बल्कि प्रधानाचार्य, शिक्षकों, बच्चों और Noida Authority का पक्ष भी जाना।
सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा बच्चों का Learning Reality Check—हमने classroom में बच्चों से गणित और दूसरे विषयों से जुड़े सवाल पूछकर यह समझने की कोशिश की कि बच्चे पढ़ाई में कितने तैयार हैं।
इस रिपोर्ट में सामने आईं classroom की कमी, 300 से ज्यादा बच्चों का दबाव, सफाई व्यवस्था और दूसरी समस्याओं के साथ-साथ स्कूल में हो रहे सकारात्मक कामों को भी दिखाया गया है।
यह शिवेंद्र गौड़ की Ground Report है, जिसमें कोशिश है कि सरकारी स्कूल की तस्वीर दावों या धारणाओं से नहीं, बल्कि Ground Reality से समझी जाए।
📍 स्थान: गढ़ी चौखंडी, Noida
🎥 Ground Report: शिवेंद्र गौड़
📺 OneIndia Hindi
अगर आपके आसपास भी किसी सरकारी स्कूल की ऐसी Ground Reality है, तो कमेंट में बताइए।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और OneIndia Hindi को Subscribe जरूर करें।
#Noida #NoidaGovernmentSchool #SchoolRealityCheck #GovernmentSchool #GroundReport #NoidaGroundReport #GarhiChaukhandi #सरकारीस्कूल #ग्राउंडरिपोर्ट #शिवेंद्रगौड़ #ShivendraGaur #OneIndiaHindi
~HT.410~PR.548~ED.520~GR.538~VG.HM~