Surprise Me!

IndiGo फ्लाइट का इंजन आसमान में हुआ फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

2026-08-12 15 Dailymotion

कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट का बायां इंजन लैंडिंग से पहले ही फेल हो गया, जिससे मंगलवार देर रात चेन्नई एयरपोर्ट पर पूरी इमरजेंसी लगा दी गई. चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि विमान के सुरक्षित पहुंचने के लिए सभी जरूरी इमरजेंसी इंतजाम किए गए थे. विमान आखिरकार रात 11:37 बजे चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे 25 पर 224 लोगों के साथ सुरक्षित रूप से लैंड हुआ. चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, "कोलकाता (CCU) से चेन्नई (MAA) जा रही फ्लाइट 6E-723 का बायां इंजन काम नहीं कर रहा था. विमान के रात 23:37 बजे पहुंचने की उम्मीद थी, जबकि पहुंचने का तय समय रात 23:30 बजे था." पूरी इमरजेंसी रात 11:29 बजे घोषित की गई. विमान को रात 11 बजकर 30 मिनट पर पहुंचना था. हालांकि लैंडिंग की तैयारी के दौरान पता चला कि, फ्लाइट का बांया इंजन खराब हो गया है. इसके तुरंत बाद ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई. उसके बाद आनन-फानन में एयरपोर्ट अधिकारियों ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने के लिए सभी सुरक्षित उपाय किए गए. अधिकारियों ने बताया कि पूरी इमरजेंसी रात 11:47 बजे आधिकारिक तौर पर हटा ली गई और एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन अब सामान्य हो गए हैं. पिछले महीने, दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक इंटरनेशनल फ्लाइट को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर बिना किसी प्लान के इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. बताया गया कि, पायलटों को एयरक्राफ्ट के निचले कार्गो होल्ड में धुएं का अलर्ट मिला था.