जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी फिर से अंदोलन की शुरुआत करेगी. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि वह बहुत जल्द इसकी शुरुआत करेंगे. हालांकि, इसकी तारीख को लेकर दिपके ने कोई जवाब नहीं दिया. दिपके ने कहा, "बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 कब शुरू होगा. मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है." सीजेपी के सौरभ दास ने कहा, "यह असल में 'सीजन टू' है. ऐसी नाकाबिल सरकारों और अधिकारियों के खिलाफ पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. सीजेपी की तरफ से, हम अब एक देशव्यापी 'लिसनिंग टूर' (लोगों की बात सुनने का दौरा) शुरू कर रहे हैं ताकि जनता की राय जान सकें. हम एक अभियान चलाएंगे और आजादी के दिन से ही शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देंगे. सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मीडिया के बात करते हुए कहा, "आज़ादी के बाद से ही इस देश में सरकारी स्कूलों को लगातार और पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है. हमारे गांवों के बच्चों को मजदूरी करने के लिए छोड़ दिया गया है... लेकिन अब सरकारों को सरकारी स्कूलों पर ध्यान देना होगा.