कवर्धा: एएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि 11 अगस्त को चिल्फी पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में 3 लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर कवर्धा-चिल्फी रोड से जबलपुर जा रहे हैं. NH-30 पर नाकाबंदी की गई. संदिग्ध कार MP-65-ZB-7179 को रोककर तलाशी ली. ड्राइवर सीट के नीचे चेंबर से 12 गांजा के पैकेट बरामद हुए. 12.630 किलोग्राम गांजा बरामद कर नाबालिग सहित 3 को पकड़ा है. जब्त गांजा की कीमत करीब 6 लाख रुपये है. 6 लाख रुपये की कार, 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए. आरोपियों के खिलाफ NDPS की धारा के तहत केस दर्ज किया गया.