Surprise Me!

FCRA पर सियासी संग्राम तेज, संसद से JPC तक पहुंची लड़ाई, सरकार-विपक्ष में ठनी!

2026-08-13 26 Dailymotion

FCRA Bill पर संसद में सियासी संग्राम तेज हो गया है। विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक को लोकसभा ने 31 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति यानी JPC के पास भेज दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिल को JPC के पास भेजने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे हंगामे के बीच मंजूरी मिल गई। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने FCRA Bill का विरोध करते हुए इसे अल्पसंख्यक विरोधी बताया और बिल वापस लेने की मांग की। वहीं JDU ने सरकार के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि इस बिल से किसी को नुकसान नहीं होगा। अब JPC FCRA Bill के प्रावधानों की जांच करेगी और शीत सत्र के पहले हफ्ते में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।


#FCRA #FCRAJPC #FCRABill #FCRAAmendmentBill #JPC #FCRA2026 #Parliament #LokSabha #ParliamentMonsoonSession #FCRAControversy #Opposition #Congress #SP #NDA #IndianPolitics #PoliticalNews