Surprise Me!

'होर्मुज पर हमारा कंट्रोल', ट्रंप के दावे पर भड़का ईरान, कहा- 'सोशल मीडिया पर बोलने से हकीकत नहीं बदलेगी'

2026-08-13 2 Dailymotion

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनातनी फिर से चरम पर है. अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस अहम समुद्री रास्ते पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है और अमेरिकी नौसेना वहां 'स्टील की दीवार' की तरह खड़ी है.

लेकिन, ईरान ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. ईरान की 'पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी' ने दो टूक कहा है कि सोशल मीडिया पर दावे करने से जमीनी हकीकत नहीं बदलती और तेहरान की शर्तें पूरी होने तक होर्मुज बंद ही रहेगा. आपको बता दें कि होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल और ऊर्जा व्यापार मार्गों में से एक है, जिसके बंद होने से दुनियाभर में हाहाकार मच सकता है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रही इस जुबानी जंग और होर्मुज के 'कंट्रोल' की पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.