The rumor of former Pakistan Prime Minister Imran Khan’s death has sparked a political storm across Pakistan and social media. On August 11, journalist Wajahat Saeed Khan posted videos suggesting that Imran Khan may have died inside Adiala Jail. The speculation intensified as his family, doctors, and party leaders had reportedly been unable to meet him for an extended period. PTI demanded that the government provide transparent information about Imran Khan’s health and safety. Amid growing controversy, Pakistan’s military media wing, ISPR, officially rejected the claims and stated that Imran Khan is alive and safe inside the jail.
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफ़वाह ने सियासी हलकों से लेकर सोशल मीडिया तक सनसनी मचा दी। 11 अगस्त को पत्रकार वजाहत सईद खान के वीडियो के बाद दावा किया गया कि अदियाला जेल में इमरान खान की मौत हो सकती है। लंबे समय से परिवार, डॉक्टरों और पार्टी नेताओं से उनकी मुलाकात न होने के कारण इन अटकलों को और हवा मिली। PTI ने सरकार से इमरान खान की सुरक्षा और स्वास्थ्य की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। बढ़ते विवाद के बीच पाकिस्तान की सेना के मीडिया विंग ISPR ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को खारिज किया और कहा कि इमरान खान जीवित हैं तथा जेल में सुरक्षित हैं। इसके बाद पत्रकार ने भी स्पष्ट किया कि उनके सूत्रों ने मौत की पुष्टि नहीं की थी। इस बीच अमेरिकी सांसदों ने भी इमरान और बुशरा बीबी की जेल स्थिति पर चिंता जताई है।
#ImranKhan #ImranKhanDeadOrAlive #ImranKhanLatestNews #ImranKhanPakistan #ImranKhanPTI #ImranKhanHealth #ImranKhanDeath