इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस संदीपा धर सावन के पावन महीने में श्रीनगर पहुंच गई हैं और श्री शंकराचार्य टेंपल में लंबी चढ़ाई कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी भक्ति और खूबसूरत जर्नी की झलक पोस्ट कर फैंस को दी है। साथ ही कैप्शन में प्रभु का आशीर्वाद पाने की खुशी और अपनी जर्नी की खूबसूरत फीलिंग शेयर करती देखी गई हैं।