दिल्ली: कोंडली विधानसभा इलाके में पुल के उद्घाटन को लेकर दिल्ली की सियासत गरमा गई है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि पुल करीब छह महीने पहले ही तैयार होकर जनता के लिए खोल दिया गया था, लेकिन मौजूदा दिल्ली सरकार ने इसका दोबारा उद्घाटन कर राजनीतिक श्रेय लेने की कोशिश की. AAP कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ‘दलित विरोधी सरकार नहीं चलेगी’ के नारे लगाए. वहीं प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में हो रहे विकास को देखकर AAP नेताओं के परेशान होने का आरोप लगाया.