लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई है। संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया है। लोकसभा में कुल 12 बिल पास हुए हैं, वहीं राज्यसभा में 39 फीसदी काम हुआ है। सरकार का आरोप है कि विपक्ष ने चर्चा नहीं होने दी। वहीं विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने सवालों का जवाब नहीं दिया।