Surprise Me!

'हर घर तिरंगा' अभियान: दिल्ली पुलिस ने निकाली 15 किलोमीटर लंबी भव्य जागरूकता यात्रा

2026-08-13 6 Dailymotion

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 किलोमीटर लंबी जागरूकता यात्रा निकाली. पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी विपुल कुमार बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त को उत्साहपूर्वक मनाने के साथ ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को आगे बढ़ाना और आम जनता को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत चिल्ला बॉर्डर से की गई, जो दिल्ली और नोएडा को जोड़ता है, जबकि इसका समापन गाजीपुर बॉर्डर पर हुआ, जो दिल्ली और गाजियाबाद को जोड़ता है. विपुल कुमार ने लोगों से अपील की कि वे प्रखर राष्ट्रवाद की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाएं और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें. उन्होंने नागरिकों से सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने की अपील की.