Surprise Me!

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

2026-08-13 9 Dailymotion

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड में जानलेवा हमला हुआ है. ये हमला उस वक्त हुआ, जब वो अपने परिवार के साथ नादेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में मत्था टेकने पहुंचे थे. इसी दौरान इक निहंग सिख ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया. हमले में सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट लगी है. हमल के तत्काल बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अभी तक साफ नहीं हुआ है कि सुखबीर सिंह बादल पर हमला क्यों हुआ? घटना के बाद इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले दिन में, बादल ने अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन किए थे. हरसिमरत कौर बादल अकाली दल की सांसद हैं.