Surprise Me!

Indus Waters Treaty: Pakistan में बूंद-बूंद पानी को हाहाकार, Geopolitical Monitor रिपोर्ट से खलबली

2026-08-14 15 Dailymotion

Pakistan Water Crisis: पाकिस्तान में बूंद-बूंद पानी को हाहाकार, क्या वाकई जिम्मेदार है भारत? | Oneindia Hindi

पाकिस्तान में पानी का संकट गहराता जा रहा है और शहबाज़ शरीफ सरकार हमेशा की तरह भारत तथा सिंधु जल संधि पर ठीकरा फोड़ रही है। जानिए कनाडा की जियोपॉलिटिकल मॉनिटर रिपोर्ट ने कैसे पाकिस्तान के इस झूठे दावे का पर्दाफाश किया है!

कनाडा स्थित 'Geopolitical Monitor' की हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान का जल संकट भारत के कारण नहीं, बल्कि उसकी अपनी दशकों पुरानी खराब योजनाओं, बुनियादी ढांचे की बर्बादी, कमजोर प्रशासन और प्रांतों के आपसी विवादों की वजह से है। पाकिस्तान कृषि प्रधान देश होने के बावजूद आधुनिक सिंचाई तकनीकों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है और नहरो के रिसाव के कारण भारी मात्रा में पानी बर्बाद होता है।

इसके अलावा, सिंध, पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर आपस में ही भारी तनाव है। कालाबाग बांध जैसे प्रोजेक्ट्स पर राजनीतिक मतभेद बने हुए हैं। 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के तहत अधिकार मिलने के बावजूद पाकिस्तान अपने अंदरूनी जल प्रबंधन और भूजल संरक्षण में पूरी तरह नाकाम रहा है।

इस वीडियो में देखिए पाकिस्तान के गहराते जल संकट की इनसाइड स्टोरी, अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का कड़वा सच और जानिए क्यों शहबाज़ शरीफ सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भारत पर इल्जाम लगा रही है।


Pakistan is facing a severe water crisis, but instead of fixing its internal management, Islamabad continues to blame India and the Indus Waters Treaty (IWT). A report by Canada-based Geopolitical Monitor reveals that Pakistan's water shortage stems from poor infrastructure, agricultural wastage, provincial disputes between Sindh and Punjab, and decades of misgovernance. Watch this report on the reality of Pakistan's water emergency.


#PakistanWaterCrisis #IndusWatersTreaty #IndiaPakistan #ShehbazSharif