Surprise Me!

US Military Buildup Near Iran: मिडिल ईस्ट में US की घेराबंदी, USS Abraham Lincoln के बाद तैनात, WW3!

2026-08-14 21 Dailymotion

US Military Buildup Near Iran: मिडिल ईस्ट में अमेरिका की घेराबंदी, क्या Iran पर हमला करेंगे Donald Trump? | Oneindia Hindi

मध्य पूर्व (Middle East) में तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान की घेराबंदी तेज करते हुए नौसेना और वायुसेना के सबसे घातक हथियारों को तैनात कर दिया है। जानिए क्या यह अमेरिकी सैन्य दबाव ईरान को बातचीत की मेज पर लाने की चाल है या महायुद्ध की तैयारी!
Wikipedia

ईरान के आसपास अमेरिकी सेना की भारी तैनाती से पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध की आहट तेज हो गई है। अमेरिकी नौसेना का विशालकाय विमानवाहक पोत 'USS Abraham Lincoln' पहले से ही खाड़ी क्षेत्र में तैनात है, वहीं अब दूसरे एयरक्राफ्ट कैरियर 'USS George H.W. Bush' को भी मिडिल ईस्ट भेजने की योजना बन रही है। इसके साथ ही कतर के अल उदैद एयरबेस पर परमाणु हमला करने में सक्षम B-52 Stratofortress बॉम्बर्स तैनात कर दिए गए हैं।
हवाई हमले की क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए जॉर्डन के मुवफ्फक साल्टी एयरबेस पर F-35A स्टील्थ फाइटर जेट्स की तैनाती की गई है, जो दुश्मन के रडार को चकमा देकर सटीक स्ट्राइक करने में माहिर हैं। अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम (Patriot Missile Defense System) को अलर्ट पर रखा गया है।

हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोहरी रणनीति पर काम कर रहे हैं—एक तरफ तेहरान के खिलाफ वार्ता का दरवाजा खुला रखा गया है, तो दूसरी तरफ 'सैन्य विकल्प' (Military Option) को आगे रखकर ईरान पर कूटनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। इस वीडियो में देखिए अमेरिका की इस पूरी घेराबंदी का इनसाइड एनालिसिस और आने वाले दिनों के संभावित परिणाम।


Tensions in the Middle East have escalated as the United States significantly expands its military presence near Iran. With the USS Abraham Lincoln carrier strike group, B-52 Stratofortress bombers, and stealth F-35A fighter jets deployed in the region, President Donald Trump is maintaining immense pressure on Tehran while keeping diplomacy open. Watch this report on Washington's strategic buildup and its global implications.


#DonaldTrump #USvsIran #MiddleEastConflict #B52Bomber

~PR.514~GR.508~HT.96~VG.HM~