उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. मायापुर में टीएचडीसी (THDC) की निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी का रिसाव और भूस्खलन होने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग अब भी फंसे हुए हैं. राहत और बचाव दल ने 12 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिनमें से 11 घायलों का इलाज गोपेश्वर के जिला अस्पताल में चल रहा है.
घटनास्थल पर सेना, NDRF, SDRF, फायर सर्विस और ITBP के जवान लगातार चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात और राहत कार्यों का जायजा लिया है. टनल में मलबा और पानी भरने के कारण आ रही दिक्कतों और इस दर्दनाक हादसे की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.